पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं: वर्मा

सीहोर। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने जनपद कार्यालय में बैठक आयोजित कर निर्माण एवं विकास कार्यों तथा योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी कार्य ईमानदारी और जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए.

बैठक में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई. राजस्व मंत्री ने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए. राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं पुलिया निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए. सभी ग्रामों की आवश्यकताओं के अनुसार सड़कों के प्रस्ताव तैयार कर भेजे जाएं, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके. राजस्व मंत्री वर्मा ने सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. सांसद खेल महोत्सव का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जाए तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए. बैठक में सीईओ नमिता बघेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सूर्य सिंह बारेला, शंकर पटेल, द्वारका प्रसाद आदि उपस्थित रहे.

 

Next Post

पुलिस ने पकड़े अवैध शराब के 9 मामले

Fri Nov 27 , 2026
बुधनी। पुलिस ने अवैध शराब के नौ प्रकरण दर्ज कर कुल 48.530 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 22 हजार 940 रुपये बताई गई है. पुलिस ने 25 नवंबर को दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए. पीलीकरार निवासी सुनील सोलंकी से 10.57 लीटर अंग्रेजी शराब और 2.340 लीटर देशी […]

You May Like

मनोरंजन