
भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को नगर निगम के फायर सुरक्षा दल ने कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की. यह कार्रवाई शहर के लालघाटी व इंद्रपुरी क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों पर की गई. बतादे कि गत सप्ताह नगर निगम और जिला प्रशासन के दल ने कोचिंग सेंटरों पर फायर सेफ्टी की जांच की थी. इस दौरान अधिकतर कोचिंग सेंटरों में छात्रों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं पाए गए थे. उन सभी कोचिंग सेंटरों को फायर सेफ्टी के सभी प्रबंध दुरस्त करने 7 दिन की समयावधि का नोटिस दिया गया था. उसके बाद भी सुधार नहीं किया गया जिसके चलते यह कार्रवाई की गई. इस दौरान नगर निगम के फायर सुरक्षा दल ने लालघाटी व इंद्रपुरी के 6 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया. इन कोचिंग सेंटरों पर आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले. ऐसे में नगर निगम उपायुक्त भुवन गुप्ता ने लालघाटी स्थित एलन इंस्टीट्यूट, इंद्रपुरी गोयल टॉवर स्थित अय्यूब खान कोचिंग, श्रेयांश कोचिंग, कीर्तिमान अकादमी, एब्सिल्यूट इंस्टीट्यूट व एनआईटीडीपी टेज्निंग आनलाइन इंस्टीट्यूट पर ताले जड़ दिए गए. इससे पहले प्रशासन ने गुरुवार को एमपी नगर जोन-2 की दुर्रानी व अन-एकेडमी को सील करने की कार्रवाई की थी. वहीं 25 जून को एमपी नगर की आईवी लाइब्रेरी को सील किया था.
कोचिंग सेंटरों और अस्पतालों में फायर सुरक्षा जांच अभियान
नगर निगम उपायुक्त भुवन गुप्ता ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकाता हे. जांच के दौरान जिन कोचिंग सेंटरों को नोटिस देकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के लिए 7 दिन का समय दिया था। समयावधि खत्म होने पर कार्रवाई की जा रही है. इसमें अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, कोचिंग क्लासेस सहित अन्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा प्रबंधों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान लालघाटी के कोचिंग सेंटर में आपातकालीन सीढिय़ां नहीं पाई गईं और न ही फायर हाईडेंट पैनल आटोमोड नहीं पाया गया। पैनल सेप्रेट जनरेटर से जुड़ा नहीं पाये जाने पर उक्त इंस्टीट्यूट के भवन को खाली करा सील किया गया. वही स्थिति इंद्रपुरी के गोयल टॉवर में संचालित संस्थानों में पाई गई. भवन में नेशनल बिल्डिंग कोड-2016 के प्रावधान अनुसार अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं होनी चाहिए. ऐसे में गोयल टॉवर स्थित अय्यूब खान कोचिंग, श्रेयांश कोचिंग, कीर्तिमान अकादमी, एब्सिल्यूट इंस्टीट्यूट व एनआईटीडीपी टेज्निंग आनलाइन इंस्टीट्यूट को रिक्त कराकर सील किया गया.
