इंदौर। शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश ने इंदौर के कई हिस्सों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। रॉबर्ट चौराहा स्थित सर्विस रोड पर भारी जलभराव होने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई। कई वाहन पानी से भरी सड़क पर धीमी रफ्तार से चलते दिखाई दिए, जबकि राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर मानसून में इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या दोहराई जाती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को रोजमर्रा के कामों में बाधा का सामना करना पड़ता है।
Next Post
शादी का कार्ड समझकर डाउनलोड की एपीके फाईल हैक हुआ वाट्सएप , पुलिस की सतर्कता से टली साइबर ठगी
Fri Jul 3 , 2026
छिंदवाड़ा। थाना क्षेत्र के झापूढाना निवासी शिवराज यदुवंशी साइबर ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। उन्हें शादी का कार्ड बताकर एक संदिग्ध एपीके फाइल भेजी गई थी। जैसे ही उन्होंने फाइल डाउनलोड की, उनका वाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके अकाउंट का इस्तेमाल […]

You May Like
-
9 months ago
6 को आएंगे मुख्यमंत्री, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
-
9 months ago
राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार-गहलोत