दो साल से चकमा दे रहा लुटेरा बानमोर से दबोचा

ग्वालियर। दो साल से लूट के मामले में फरार आरोपी को पनिहार थाना पुलिस ने बानमोर से दबोचा है। पकड़े गए बदमाश पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित था। हालांकि पकड़े जाने से पहले आरोपी ने पुलिस को पसीना-पसीना कर दिया, तब हाथ लगा है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। इस मामले में पुलिस सभी आरोपियों को पूर्व में पकड़ चुकी है।

पनिहार थाना प्रभारी आईपीएस जेंडेन लिगजर्पा ने बताया कि दो साल पहले पनिहार इलाके में एक ट्रैक्टर लूट की घटना घटित हुई थी। इस मामले में सभी आरोपी पकड़ लिए थे, लेकिन मुख्य आरोपी फरार था। मुख्य आरोपी हेता उर्फ हेतराम गुर्जर पुत्र हरिसिंह गुर्जर निवासी जयपुरा बानमोर फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी, लेकिन सुराग नहीं मिल पा रहा था। पंद्रह दिन से पुलिस लगातार इसकी निगरानी में लगी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। शुक्रवार को थाना प्रभारी पीरियड का लास्ट दिन था और दो दिन से पुलिस टीम के साथ ही थाना प्रभारी लिगजर्पा बानमोर में कैंप किए थे, क्योंकि इस बदमाश को उन्होंने अपने टॉप टारगेट पर रखा था। रात करीब साढ़े तीन बजे आरोपी अपने घर आया तो पुलिस ने घर घेर लिया। लेकिन बदमाश छत के रास्ते भाग निकला।

ट्रेन नहीं आती तो फिसल जाताः आरोपी भाग निकला था और पुलिस पीछा कर रही थी कि तभी ट्रेन के गुजरने पर वह पटरी क्रॉस नहीं कर पाया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस उसे पकड़कर थाने लेकर पहुंची और पूछताछ कर रही है।

 

हत्या व लूट सहित कई मामले हैं दर्जः

पकड़े गए बदमाश की जानकारी करने पर पता चला है कि उसके खिलाफ लूट, हत्या सहित कई गंभीर मामले यूपी, एमपी और राजस्थान में दर्ज हैं और यह एक इंटरस्टेट बदमाश है। पुलिस अफसरों की मानें तो पकड़ा गया बदमाश काफी शातिर है और उससे पूछताछ के बाद उन घटनाओं का गुलासा हो सकता है, जिनमें आरोपी अज्ञात है। अब पुलिस टीम पूछताछ कर उसका मुंह खुलवाने में जुट गई है।

इनका कहना

पनिहार थाना पुलिस ने लूट के मामले में दो साल से फरार आरोपी को बानमोर से दबोचा है। पकड़ा गया बदमाश इंटरस्टेट बदमाश है और उससे पूछताछ की जा रही है।

धर्मवीर सिंह, एसएसपी

Next Post

कबाड़ के सामान से बनाई उल्लू की आकर्षक कलाकृति

Fri May 2 , 2025
ग्वालियर। महाराज बाडा स्थित जिओ साइंस म्युजियम के आगे बनाए गए पार्क में कबाड़ के सामान से उल्लू की आकर्षक कलाकृति निर्माण कर स्थापित की गई है। इस पार्क के सामने ही जयाजी पार्क में जयाजी राव की प्रतिमा के सामने ही देवी लक्ष्मीजी की मनमोहनी मूर्ति स्थापित है। Facebook […]

You May Like