सीहोर। सुभाष चंद्र बोस हायर सेकेंडरी स्कूल में विधायक सुदेश राय द्वारा नवीन स्कूल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सहायक संचालक रामवैध, डीईओ शीलू शर्मा, पार्षद विवेक राठौर आदि उपस्थित थे.
सहायक संचालक रामवैध ने बताया कि विधायक राय की अनुशंसा पर जिले में केवल सुभाष स्कूल को गोद लेकर छात्राओं के अध्ययन के लिए नई बिल्डिंग उपलब्ध कराई गई है. कार्यक्रम में बीआरसी अशोक वर्मा, एपीसी रमेशराम उइके, एडीपीसी संजय जादौन, बीओ रूपश्री नागेश, कमलेश राठौर, डॉ गगन नामदेव डॉ, गौरव ताम्रकार, कमलेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे.
