
दमोह.पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार पर विशेष जागरुकता अभियान मैं हूँ अभिमन्यु-03 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया गया.पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर 2025 को उप पुलिस अधीक्षक सौरभ त्रिपाठी महिला सुरक्षा शाखा दमोह द्वारा विशेष जागरुकता अभियान के तहत मैराथन दौड का आयोजन किया गया.मैराथन दौड में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई.साथ ही प्रतिभागियों को मैं हूँ अभियमन्यु की टी-शर्ट वितरण कर हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड का आयोजन किया गया. जो दमोह शहर के महिला थाना से प्रारंभ होकर कीर्ति स्तंभ, अस्पताल चौराहा, घंटाघऱ चौराहा से बस स्टैण्ड से होकर महिला थाना परिसर में समापन किया गया. मैराथन दौड में प्रथम विजेता अखलेश सिंह लोधी, द्वितिय विजेता, शरद यादव तथा तृतीय विजेता औंमकार ठाकुर,चतुर्थ सृष्टी दुबे , पांचवा निती पाठक व करन पटैल को शील्ड व मेडल प्रदान किये गये.इस दौरान मैराथन दौड में अधिकारी/कर्मचारी उनि सविता रजक, सूबेदार आकांक्षा जोशी,सउनि ऊषा साहू,प्रआर, अम्बेश मिश्रा,म.प्रआर. मंजू टंडन, प्रआर. महेन्द्र पटैल, म.आरक्षक क्रांति अहिरवार, आर. निखिल मौजूद रहे.
