
भोपाल: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। बीएचईएल ने पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के लिए निर्मित 100वां 765 केवी, 500 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का प्रेषण किया। इस इकाई को न्यू टीआरएम ब्लॉक से बीएचईएल के महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में पावरग्रिड के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सुबोध राउत, तथा बीएचईएल के वरिष्ठ अधिकारी—रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं टीसीबी, मैन्युफैक्चरिंग, वाणिज्य एवं मेंटेनेंस); विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन); जी. पी. बघेल, महाप्रबंधक (गुणवत्ता); एस. के. महाजन, महाप्रबंधक (टीसीबी–इंजीनियरिंग सर्विसेज एवं एमएम); आलोक सेंगर, महाप्रबंधक (फेब्रीकेशन); राजेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम); और प्रदीप चंद्र कांडपाल, महाप्रबंधक (थर्मल एवं लॉजिस्टिक्स) मौजूद थे। बड़ी संख्या में कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
यह उपलब्धि किसी एक ग्राहक को सर्वाधिक 765 केवी श्रेणी के ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है। यह बीएचईएल भोपाल की उच्च तकनीकी दक्षता, गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और देश के विद्युत क्षेत्र को सशक्त बनाने में निरंतर योगदान का सशक्त प्रमाण है।
