सडक़ हादसे में तीन की मौत

नरसिंहपुर। एनएच 45 पर सुआतला थाना क्षेत्र के देवरी ब्रिज के पास कुछ देर पहले अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक बालिका घायल हो गई। सुआतला थाना प्रभारी के अनुसार मृतकों की पहचान केशव धानक 30 वर्ष, मोहित 5 वर्ष, प्रभु धानक 50 वर्ष के रूप में की गई है। वहीं घायल बालिका का नाम संध्या है जो करीब 12 वर्ष की है। मृतक रायसेन जिले के ग्राम बूढ़ा गांव निवासी है जिनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Next Post

देव स्थलों को विस्थापित किया, जेसीबी पर चढ़े युवक से मारपीट

Wed Apr 9 , 2025
उज्जैन। कलेक्टर कार्यालय के पास आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के घर के नजदीक से विक्रम नगर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी जद में देव स्थान के आने पर मार्ग का काम रुका हुआ था, जिस पर बुधवार को मंदिर से प्रतिमाएं शिफ्ट कर दी गई। एसडीएम […]

You May Like