देव स्थलों को विस्थापित किया, जेसीबी पर चढ़े युवक से मारपीट

उज्जैन। कलेक्टर कार्यालय के पास आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के घर के नजदीक से विक्रम नगर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी जद में देव स्थान के आने पर मार्ग का काम रुका हुआ था, जिस पर बुधवार को मंदिर से प्रतिमाएं शिफ्ट कर दी गई।

एसडीएम एलएन गर्ग ने बताया कि विक्रम नगर मार्ग पर तेजाजी महाराज का मंदिर, माता जी का मंदिर, नाग देवता का मंदिर है। यहां पर पिछले तीन माह से सडक़ मार्ग का कार्य रुका हुआ था। पुलिस से लेकर जिला प्रशासन की टीम बुधवार को मौके पर मौजूद रही और सभी की सहमति से प्रतिमाएं पूजन पाठ करके विधि विधान से शिफ्ट कर दी गई है और मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। उक्त कार्रवाई के अंतर्गत एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग, माधव नगर सीएसपी दीपिका शिंदे, थाना नागझिरी, माधव नगर, नानाखेड़ा, नीलगंगा के थानों का बल थाना प्रभारी सहित लगाया गया। साथ ही नगर निगम के प्रकाश विभाग, संबंधित झोनल अधिकारी, उपयंत्री, अतिक्रमण रिमूवल गैंग, शिल्पज्ञ विभाग, मेंटेनेंस गैंग के कर्मचारी उपस्थित रहे। जब मंदिर की प्रतिमा अन्यत्र शिफ्ट करने पर सहमति बन गई तो एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया की जेसीबी से माता जी की व अन्य प्रतिमाएं हटाने के लिए कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया और मूर्तियों को जेसीबी पर टांग दिया। हालांकि नगर निगम के अधिकारी और पुलिस ने हिंदू आदि संगठन को समझाइश दी की प्रतिमाएं भारी वजनी है।

Next Post

शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम की दसवीं संध्या पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Wed Apr 9 , 2025
सतना।मैहर मां शारदा की पावन नगरी एवं संगीत सम्राट पद्म विभूषण बाबा अलाउद्दीन खाँ साहब की साधना स्थली मैहर में शास्त्रीय संगीत के  उभरते हुये नवोदित कलाकारों कों मंच देने जिला प्रशासन के सहयोग से मैहर म्यूजिक अटाला आर्ट सिटी के तत्वाधान में प्रत्येक माह की पहली तारीख को आयोजित […]

You May Like