
सोहागपुर।
हमारे अलावा ऐसा कोई राज्य नहीं है जो इतनी नदियों का उद्गम स्थल हो। मध्यप्रदेश नदियों के उद्गम का मायका है। आप लोग संगम पर नहाकर तो खुश हो जाते हो मगर किसी ने नदी के उद्गम को शायद ही देखा हो। आप जाइए पलकमती नदी के उद्गम पर एक बूंद पानी नहीं है वहां। अगर पलकमती को रिचार्ज करना है तो डेढ़ दो किलोमीटर तक हमको पलकमती को ठीक करना होगा। उक्त बात पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार को वाटर बॉडी योजना के भूमि पजन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जनता के बीच कहीं। इस कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी , राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक विजयपाल सिंह, कलेक्टर सोनिया मीना, एसपी गुरुकरण सिंह, नप अध्यक्ष लता यशवंत पटेल , उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा पलकमती नदी का भला खेत तालाब से हो सकता है। खेत तालाब का लाभ हम नदी किनारे के किसानों को दे दें, जिससे किसानों का भी भला होगा और पलकमती भी रिचार्ज होगी।पानी का हमारे पास टोटा नहीं है पर इसका ये मतलब नहीं है कि हम पानी की चिंता न करें। कार्यक्रम में मंत्री पटेल का मंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज के नेतृत्व में नगर की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव शुक्ला ने किया। मंच पर पहुंचने के पूर्व मंत्री प्रहलाद पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर भूमिपूजन सिला का अनावरण सांसद, एवं विधायक की मौजूदगी में किया। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा पलकमती की स्वच्छता के लिए इसमें मिलने वाले गंदे पाने को रोककर ट्रीटमेंट की योजना प्रस्तावित है। नदी में अब गंदा पानी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा नदी के किनारे को सीमेंट कांक्रीट से पक्का करने को मना किया है और कहा है कुछ स्थानों पर अलंगे लगाकर पिचिंग बनाई जाए ताकि सीपेज का पानी नदी तक पहुंच सके। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
