सहायक समिति प्रबंधक निलंबित, मजदूरी की रकम देने के लिए मांगे थे पैसे

रीवा।प्रशासक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गोविंदगढ़ ने सहायक समिति प्रबंधक अनिल कुमार चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये हैं. निलंबन अवधि में चतुर्वेदी का मुख्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गोविंदगढ़ रहेगा. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा. सहायक समिति प्रबंधक श्री चतुर्वेदी द्वारा आपरेटर की मजदूरी भुगतान के लिए अवैध राशि की मांग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी जांच करने पर अवैध राशि की मांग प्रमाणित पाये जाने पर निलंबन की कार्यवाही की गयी है.

Next Post

देवसर बाजार का नही हटा अतिक्रमण, सड़क और सिकुड़ी

Wed May 7 , 2025
देवसर। सीधी-सिंगरौली एनएच 39 के देवसर बाजार की सड़क पर दुकानदारों ने फुटपाथ को भी कब्जे में कर लिया है। सांसद एवं कलेक्टर के कड़े निर्देश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा है। दरअसल सीधी-सिंगरौली एनएच 39 के देवसर बाजार की सड़के लगातार अतिक्रमण के कारण सिकुड़ रही हैं। आलम यह […]

You May Like