दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट, साकेत कोर्ट में बम की आशंका के बाद लोग बाहर निकाले गये

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) दिल्ली में मंगलवार सुबह पटियाला हाउस कोर्ट और साकेत जिला अदालतों में बम की आशंका के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की और लोगों को वहां से हटा दिया गया।

दोनों अदालत परिसरों में बम निरोधक दस्ते तुरंत तैनात कर दिये गये और अधिकारी परिसर की सुरक्षा में जुट गये।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गयी है और आपातकालीन कार्रवाई दल कई अदालत भवनों की तलाशी ले रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।

सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए, अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर अदालती कार्यवाही अस्थायी रूप से स्थगित कर दी है और परिसर में आम लोगों की पहुंच प्रतिबंधित कर दी है।

 

Next Post

भारत और रूस ने समुद्री सहयोग पर मजबूत साझेदारी का संकल्प लिया

Tue Nov 18 , 2025
नई दिल्ली 18 नवंबर (वार्ता) भारत और रूस ने दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और दीर्घकालिक आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग के साझा दृष्टिकोण पर आधारित गहन, स्थायी और विशेष रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करते हुए समुद्री क्षेत्र में सहयोग का संकल्प लिया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार […]

You May Like