सटोरिये आज़ाद खान की क्रेडिट सोसाइटी पर एक्शन, वित्तीय ट्रांजेक्शन बंद

अशोकनगर। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अशोकनगर में सट्टा संचालन एवं अवैध आर्थिक गतिविधियों के आरोपी आजाद खान से जुड़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी पर सख्त एक्शन लिया है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मंत्री श्री सारंग ने आजाद खान की KGN साख सहकारी संस्था मर्यादित, वार्ड क्रमांक 10, अशोकनगर की सभी वित्तीय ट्रांजेक्शन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री श्री सारंग ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कर 07 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जांच में यदि किसी भी स्तर पर दोष सिद्ध होता है, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब तक आजाद खान की KGN साख सहकारी संस्था मर्यादित के सभी तरह के वित्तीय लेनदेन पर रोक रहेगी।

जानकारी के अनुसार , आजाद खान के विरुद्ध सट्टा संचालन सहित अन्य आपराधिक मामलों में पहले से कार्रवाई चल रही है तथा वह वर्तमान में जेल में बंद है। अवैध आर्थिक गतिविधियों के संदेह के चलते संबंधित क्रेडिट सोसायटी की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई गई है।

Next Post

लघु वेतन कर्मचारियों का 15 सूत्रीय मांगों पर सांकेतिक धरना

Fri Dec 26 , 2025
जबलपुर। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश भर में 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जबलपुर में यह धरना टाउन हॉल गांधी स्मारक पर जिला अध्यक्ष नरेश कुलस्ते एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल विपिन पीपरे के नेतृत्व […]

You May Like