अवैध ज्वलनशील भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

इंदौर: जिले में अवैध रूप से ज्वलनशील पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण और बिक्री पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.मल्हारगंज तहसील के ग्राम टिगरिया बादशाह में दबिश देकर अवैध कारोबार का खुलासा किया गया. कार्रवाई के दौरान खातीवाला टैंक निवासी अब्दुल कादिर कुक्षीवाला द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के पेट्रोलियम उत्पादों का भंडारण और विक्रय किया जा रहा था.

मौके से भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री जब्त की गई, जिसमें 3000 लीटर एमटीओ, 1200 लीटर तारपीन और 11,500 लीटर सॉफ्ट थिनर शामिल है. जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 17 हजार 600 रुपये बताई गई है. सहायक आपूर्ति अधिकारी अविनाश जैन ने बाणगंगा थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कराया है.

Next Post

डेटा और टेक्नोलॉजी से सफल सिंहस्थ के दिए संकेत

Sun Apr 12 , 2026
उज्जैन: सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों को लेकर नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे का दौरा और उनकी सक्रियता यह दर्शाती है कि प्रशासन इस विशाल आयोजन को लेकर पूरी गंभीरता और दूरदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है. महाकाल की नगरी में होने वाला यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का […]

You May Like

मनोरंजन