बड़े बकायादारों से बिजली बिल वसूलने घर पहुंचे अधीक्षण यंत्री

रीवा: वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पहले निर्धारित राजस्व लक्ष्य को लेकर विद्युत विभाग सक्रिय हो गया है. कम वसूली को लेकर जहा अधिकारी मैदान में उतरे है वही समाधान योजना की जानकारी दी जा रही है.दो लाख से अधिक के बकायादारो से राशि वसूली को लेकर अधीक्षण यंत्री मिल रहे है और राशि जमा करने के लिये कहा जा रहा है. समाधान का बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है.

वही अभी तक 155 खाता सीज किये जा चुके है. रीवा वृत्त के अंतर्गत ‘समाधान योजना’ हेतु सभी डिविजनों में सतत संघन संपर्क अभियान जारी है. अधीक्षण अभियंता बीके शुक्ला द्वारा सिरमौर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया. रीवा के अधीक्षण अभियंता बीके शुक्ला द्वारा पश्चिम संभाग के अंतर्गत सिरमौर वितरण केंद्र के ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख से ऊपर बकायदार वाले भुगतान से विद्युत उपभोक्ताओं से संपर्क कर बिजली बिल सरचार्ज माफी समाधान योजना के विषय में ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया गया हैं.

साथ ही सभी डिविजनों की टीमों को फील्ड में समाधान योजना की प्रगति हेतु बड़े बकायदारों से सतत संपर्क एवं निर्देशित किया गया. जिन उपभोक्ताओं के समाधान का बिल नहीं जमा कर रहे हैं उनके विरुद्ध विद्युत डिसकनेक्शन एवं खाता नंबर सीज करने की भी लगातार कार्यवाही की जा रही है. अभी तक 155 खाता सीज किया जा चुके हैं. बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार वसूली कार्यवाही अभियान जारी है.

Next Post

एनटीपीसी रिहंद नगर रेल लाइन से कटी 19 नग लोहे की पटरी जप्त

Fri Jan 16 , 2026
सिंगरौली: सासन चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल लाइन से चोरी की गई लोहे की पटरी को 24 घंटे के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। एनटीपीसी रिहंद नगर क्षेत्र अंतर्गत रेल लाइन से कटी गई 19 नग लोहे की पटरी करीब 150 फीट एवं घटना […]

You May Like