
सतना।मैहर मां शारदा की पावन नगरी एवं संगीत सम्राट पद्म विभूषण बाबा अलाउद्दीन खाँ साहब की साधना स्थली मैहर में शास्त्रीय संगीत के उभरते हुये नवोदित कलाकारों कों मंच देने जिला प्रशासन के सहयोग से मैहर म्यूजिक अटाला आर्ट सिटी के तत्वाधान में प्रत्येक माह की पहली तारीख को आयोजित होने वाले कार्यक्रम 09 अप्रैल दिन बुधवार की शाम 07 बजे मैहर संगीत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शास्त्रीय संगीत संध्या का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में नवोदित कलाकार मानसी तिवारी ने कथक नृत्य तीन ताल, अंश सोनी ने सितार वादन विलंबित तीन ताल, रुचि सिंह शास्त्रीय गायन एवं अतिथित कलाकार शिवेश पांडे तबला सोलो की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
