बांध में डूबने से मासूम बच्चे की मौत

सिंगरौली ।चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुदा में आज गुरूवार की दोपहर करीब 1 बजे घर के समीप बांध के गहरे पानी में डूबने से एक 4 साल बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुदा निवासी सत्ते अगरिया की 4 वर्षीय बेटी सीताकली घर के समीप बांध में नहाने गई थी, जहां वह गहरे पानी में डूब गई। जब तक उसे पानी से बाहर निकालते, तक तक उसकी पानी में ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

Next Post

रुपया दो पैसे टूटा

Thu Aug 27 , 2026
मुंबई, 27 अगस्त (वार्ता) कच्चे तेल में रही तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपये में दो पैसे की गिरावट रही और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.46 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 26 पैसे की मजबूती के साथ 95.44 रुपये प्रति […]

You May Like

Play sound