प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा

श्योपुर: जिले के डाबीपुरा गांव में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई की।
विजयपुर थाना पुलिस के अनुसार शिवपुरी जिले के गुरीच्छा गांव का एक युवक डाबीपुरा गांव की एक युवती से प्रेम करता था। जब वह युवती से मिलने उसके घर पहुंचा तो परिजनों को इसकी भनक लग गई।

उन्होंने युवक को दबोच लिया, उसके हाथ रस्सी से बांधे और लात-घूसों से जमकर पीटा। युवक रो रोकर माफी मांग कर कह रहा था कि वह दोबारा कभी नहीं आएगा, लेकिन परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आसपास खड़े लोग भी मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाते और मोबाइल चेक करते नजर आए। युवक की पिटाई की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक वहां से जा चुका था। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

ग्वालियर में कमरे से मिली इलेक्ट्रिशियन की लाश

Sun Sep 14 , 2025
ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। नारायण बिहार कॉलोनी में एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में देवेंद्र कुशवाह का शव मिला। शव का आधा हिस्सा बेड पर था […]

You May Like

मनोरंजन