ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। नारायण बिहार कॉलोनी में एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में देवेंद्र कुशवाह का शव मिला। शव का आधा हिस्सा बेड पर था और आधा जमीन पर था, लाश करीब 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है।
पुलिस ने जांच में बताया कि देवेंद्र शराब का आदी था, पारिवारीक विवाद के कारण उसकी पत्नी 4 साल पहले बच्चों के साथ बहोडापुर में किराए के मकान में अलग से रहने लगी। पुलिस के अनुसार जांच में शराब के नशे में गिरने से मौत की आशंका बताई जा रही है। मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा
