एक माह के दौरान 26 लाख की अवैध शराब बरामद 

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे एक माह के दौरान आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 49 के तहत कुल 54 प्रकरण कायम किए गए जिनमें 1945.21 ब ली अवैध मदिरा जिसकी अनुमानित कीमत रु 2617927 है बरामद की गई है। नरयावली क्षेत्र में तलाशी दौरान म प्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) तहत आरोपी अंकित राय के विरुद्ध प्रकरण कायम कर 6.48 ब ली देशी विदेशी मदिरा जप्त कर विवेचना में लिया गया l इसी प्रकार पटकुई क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36-A के तहत अवैध मदिरापान के विरुद्ध पुष्पेंद्र पटेल के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया।

संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध स्थलों पर सतत निगरानी रखते हुए लगातार तलाशी कार्रवाई की गईl शहरी क्षेत्र में काकागंज, राजीव नगर, पूर्वायाऊ, धर्मश्री, सुभाष नगर, गुरु गोबिंद वार्ड, कटरा, तिलकगंज, स्टेशन रोड, मकरोनिया रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस, बहेरिया एवं कर्रापुर सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्त एवं निगरानी की गई। इसके अतिरिक्त GPS होटल, कक्कू दा ढाबा, अपना ढाबा सहित विभिन्न ढाबों एवं संभावित स्थलों की भी सतत निगरानी एवं जांच की गई। गढौली, नरयावली, जरूआखेड़ा, बंडा क्षेत्र, रहली, देवरी, गौरझामर, महाराजपुर, गढ़ाकोटा, बीना एवं खुरई क्षेत्र में, बीना शहर, मंडी बमौरा, खुरई सागरनाका, टैगोर वार्ड, खुरई, मालथौन एवं बरोदिया कला सहित समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं निगरानी रखी गई।

Next Post

चाकू के वार और तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल जवानों से मिले पुलिस कमिश्नर

Sat Oct 3 , 2026
इंदौर. वर्दी पहनकर ड्यूटी पर निकले दो पुलिसकर्मी अलग-अलग घटनाओं में घायल हो गए, लेकिन दोनों ने अपनी ड्यूटी से कदम पीछे नहीं खींचे. एक बदमाश को पकड़ने में प्रधान आरक्षक पवन चाकू के वार से घायल हुए तो दूसरी ओर रात में चेकिंग के दौरान आरक्षक लालसिंह जाटव तेज […]

You May Like