चाकू के वार और तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल जवानों से मिले पुलिस कमिश्नर

इंदौर. वर्दी पहनकर ड्यूटी पर निकले दो पुलिसकर्मी अलग-अलग घटनाओं में घायल हो गए, लेकिन दोनों ने अपनी ड्यूटी से कदम पीछे नहीं खींचे. एक बदमाश को पकड़ने में प्रधान आरक्षक पवन चाकू के वार से घायल हुए तो दूसरी ओर रात में चेकिंग के दौरान आरक्षक लालसिंह जाटव तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर चोटिल हुए। दोनों का हाल जानने शनिवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह शेल्बी अस्पताल पहुंचे.

पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल में दोनों जवानों से मुलाकात की और इलाज के बारे में जानकारी ली. चिकित्सकों से भी उनकी स्थिति जानी. इस दौरान उन्होंने दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. कुछ दिन पहले इमली बाजार चौराहे के पास नशे की हालत में चाकू लेकर घूम रहे बदमाश शुभम जाटव को पकड़ने की कोशिश में प्रधान आरक्षक पवन पर हमला हुआ था. चाकू लगने से घायल होने के बावजूद पवन ने बदमाश को नहीं छोड़ा और उसे पकड़ लिया. उनकी इसी कार्रवाई से इलाके में किसी बड़ी घटना की आशंका टल गई. इसी तरह संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रात की चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी एक चार पहिया वाहन को रोकने की कोशिश कर रहे थे. वाहन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय आगे बढ़ा दी और आरक्षक लालसिंह जाटव को टक्कर मार दी. हादसे में उनके घुटने में गंभीर चोट आई. इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया और घायल आरक्षक को उपचार के लिए शेल्बी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में पुलिस कमिश्नर ने दोनों जवानों से बातचीत कर कहा कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने जिस साहस और जिम्मेदारी का परिचय दिया, वह सराहनीय है. उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा.

Next Post

राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी

Sat Oct 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद श्री मौर्य ने घोषणा की कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा होगी और उत्तर […]

You May Like