नीट पीजी परीक्षा : ग्वालियर में दो केंद्रों पर 1356 छात्र हुए शामिल

ग्वालियर: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट पीजी परीक्षा-2026 का आयोजन आज रविवार को ग्वालियर में दो परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित हुई।
परीक्षा के लिए ग्वालियर में दो केंद्र निर्धारित किए गए। इनमें भारतीय विद्या मंदिर, यमुना नगर, थाटीपुर, मुरार-2 तथा आईओएन डिजिटल जोन, चितौरा रोड, बड़ागांव, मुरार शामिल थे। दोनों केंद्रों पर कुल 1356 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रातः 7 बजे से प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहा। बारिश के मौसम को देखते हुए छात्र निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे।

Next Post

2 सितंबर को प्रदेश स्तर पर मनेगा बलराम जयंती-किसान दिवस

Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर: बलराम जयंती के अवसर पर 2 सितंबर को ग्वालियर में “कृषि महोत्सव/किसान दिवस” का प्रादेशिक स्तरीय आयोजन होने जा रहा है। आयोजन की जानकारी देते हुए नंदलाल बाल कल्याण समिति,संयोजक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वर्ष 2006 से समिति द्वारा प्रतिवर्ष बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप […]

You May Like