सूचना बगैर बुलाई बैठक पर नाराज़गी, पार्षदों ने की PIC बैठक निरस्त करने की मांग

विदिशा। बस स्टैंड स्थित नगर पालिका के पुराने भवन में बुधवार को नगर पालिका की पीआईसी (कार्यपालिका समिति) की बैठक आयोजित की गई, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार को नगर पालिका के पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने बैठक को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर अंशुल गुप्ता के नाम एक ज्ञापन अपर कलेक्टर अनिल डामोर को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि बैठक की सूचना अधिकांश सभापतियों को नहीं दी गई थी। इसके बावजूद बैठक आयोजित की गई, जिसमें केवल एक सभापति उपस्थित थे, जबकि दो अन्य पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे। पार्षदों ने बैठक की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया और बैठक को शून्य घोषित करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते समय अरुणा माझी, संदीप सिंह डोंगर, सूरज किरार, शैलेन्द्र सरवैया, अशोक जाट, संतोष पेंटर, लीलाधर लोधी, संतोष सहित अन्य पार्षद एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

मोदी और लूला ने की बातचीत, आपसी हित के मुद्दों पर की चर्चा

Thu Aug 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता) ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। अमेरिका द्वारा भारतीय और ब्राजील के उत्पादों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की घोषणा के बीच हुई […]

You May Like