मोदी और लूला ने की बातचीत, आपसी हित के मुद्दों पर की चर्चा

नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता) ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

अमेरिका द्वारा भारतीय और ब्राजील के उत्पादों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की घोषणा के बीच हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपनी ब्राज़ील यात्रा को याद किया, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग को मज़बूत करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की थी। इन चर्चाओं के आधार पर उन्होंने भारत-ब्राज़ील रणनीतिक साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

 

Next Post

संभागवार विकास कार्यों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी,भोपाल संजय शुक्ल और राजन को इंदौर की कमान 

Thu Aug 7 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा, क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों को संभाग प्रभारी अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया है। यह नियुक्तियां राज्य सरकार द्वारा विभिन्न संभागों में विकास गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य […]

You May Like