जबलपुर: शहर में एक लुटेरी दुल्हन ने युवक को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया इसके बाद उसके साथ मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद सीधे 50 हजार रूपए की डिमांड करने लगी। मना करने पर पति को बुलाया और युवक पर जानलेवा हमला करवा दिया। घायल जब मेडिकल में भर्ती था तब गृहस्थी, जेवर, नगदी लेकर फरार हो गई। पीडि़त ने अधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक गौरी कुशवाहा पिता स्व. रामप्रताप कुशवाहा 32 वर्ष निवासी नई बस्ती नंबर 1 ने शिकायत दर्ज कराई कि अंजली चौहान उसकी दूध की दुकान में दूध लेने आती थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। जिसने बताया कि उसके पति का कुछ वर्षों पूर्व निधन हो चुका है। अंजली ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। शादी का प्रस्ताव रखा तो उसकी बातों में आ गया। 2 जुलाई 2024 को हनुमानताल स्थित शिव शारदा मंदिर में विवाह कर लिया।
जिसका प्रमाण पत्र भी है। शादी के बाद अंजली और उसके दो बच्चों के साथ सुहागी के पास किराये के मकान में रहने लगा। गृहस्थी का सामान खरीदा। अंजली आए दिन रूपए की मांगती थी, जिस पर उसने छोटी मोटी मांग पूरी कर दी लेकिन बाद में उसने 50 हजार रूपए की मांग कर दी, मना करने पर झगड़ा करने लगी। इस बीच उसे पता चला कि अंजली शादीशुदा है।
इसके बाद उसका पति अजय चौहान आया और धमकाने लगा कि मैंने पत्नी से बोलकर प्रेम जाल में फंसाया है और शादी कराई है। अब तेरी हर चीज पर बराबर का हिस्सा है। पैसा नहीं देगा तो झूठे केस में फंसा देंगे, उसने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पति-पत्नी भाग गए गए। मेडिकल से डिस्चार्ज होने के बाद सुहागी वाले मकान सामान उठाने गया तब पता चला कि अंजली चौहान व उसके पूर्व पति अजय चौहान के साथ घर का ताला तोडक़र गृहस्थी का सामान, जेवर, नगदी रूपए ले गई।
जाल में फंस कई हुए ब्लैकमेल का शिकार
पीडि़त ने पतासाजी की तो चौंकाने वाली बात सामने आई, उसे पता चला कि पति-पत्नी का ठगी करने का यह पेशा है। कई लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की जा चुकी है। कई लडकों को अपने प्रेम के जाल में फंसाकर उन्हें ब्लेकमेल किया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अंजली चौहान, अजय चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
