रुपया 27 पैसे मजबूत

मुंबई, 07 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 27.25 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.22 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत बंद हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 68.75 पैसे चढ़कर 94.4925 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये पर आज शुरुआती दबाव रहा। यह 27.75 पैसे की गिरावट में 94.77 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दोपहर से पहले ही 94.90 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था। हालांकि इसके बाद इसने अच्छी वापसी की और 94.08 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। अंत में 94.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

 

 

 

Next Post

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ने 2026 की शुरुआत जनवरी से अप्रैल के बीच 12 इवेंट्स में 14 करोड़ रुपये के साथ की

Thu May 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ने अपने 2026 सीजन की शुरुआत अब तक की सबसे मजबूत शुरुआत में से एक के साथ की। इसने 12 इवेंट्स आयोजित किए, जिनमें कुल 14 करोड़ रुपये की इनामी राशि (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन को मिलाकर और हीरो इंडियन ओपन को […]

You May Like