
भोपाल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, शिवाजी नगर, भोपाल द्वारा आज हंस ध्वनि सभा गृह, रविंद्र भवन, श्यामला हिल्स में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं अनुशासन का प्रतीक रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीएम भोपाल लक्ष्मीकांत खरे रहे। , वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय संगठन, भोपाल संभाग की उपायुक्त द्वय श्रीमती किरण मिश्रा एवं श्रीमती निर्मला बुडानिया ने की। पूर्व सहायक आयुक्त एस.एन. शर्मा, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यगण, आयोजक विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन कुमार बेदुये, उप प्राचार्या श्रीमती अंजना धनराजू एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुषमा गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्य पवन कुमार बेदुये ने विद्यालय की उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में श्रीमती धनराजू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
