समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे धनखड़

नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और बिहार की यात्रा पर रहेंगे और समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

 

उपराष्ट्रपति सचिवालय गुरुवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्री धनखड़ 24 जनवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

 

इसी दिन उपराष्ट्रपति भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर बिहार के समस्तीपुर में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Next Post

ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलाने वालों को मिले कड़ी सजा: राहुल

Thu Jan 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि महाराष्ट्र में ट्रेन में आग लगने की अफवाह के कारण कई लोगों की जान गई और कई अन्य के जख्मी होने की खबर अत्यंत दुखद है तथा इस तरह के हालात पैदा होने के […]

You May Like