औद्योगिक क्षेत्र में हादसा, पेपर रोल की चपेट में आने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत

देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पेपर रोल लेकर आए ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि भारी पेपर रोल अचानक ड्राइवर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं।

मृतक की पहचान नैन सिंह निवासी महिदपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक नैन सिंह ट्रक से पेपर रोल लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कैसकौन पेपर कंपनी (नर इंडस्ट्री के सामने) पहुंचे थे। इस दौरान वह कंपनी का रास्ता पूछते हुए ट्रिपल ठीक कर रहे थे, तभी अचानक ट्रक से उतारते समय एक बड़ा पेपर रोल उनके ऊपर आ गिरा।

साथी ड्राइवर ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल देवास पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले ट्रक ड्राइवरों और मजदूरों में दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Next Post

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित 

Fri Aug 29 , 2025
इटारसी। जीनियस प्लेनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित जीनियस प्लेनेट स्कूल में हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं समाजसेवी शिवाकांत पांडे, खेल […]

You May Like