मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित 

इटारसी। जीनियस प्लेनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित जीनियस प्लेनेट स्कूल में हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं समाजसेवी शिवाकांत पांडे, खेल प्रमोटर जितेंद्र ओझा, कुलभूषण मिश्रा, समिति सदस्य सुनील सचान तथा संरक्षक मोहम्मद यूनिस सिद्दीकी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, कोचों और प्रमोटरों को सम्मानित किया गया। फुटबॉल में दीपक परदेसी व आशीष मालवीय, बैडमिंटन में सुनील जैन, क्रिकेट में चेतन राजपूत, तीरंदाजी में अश्वनी मालवीय, पॉवर लिफ्टिंग में जगदीश जुनानिया, हॉकी में जैद खान, सुंदरम राजावत, समीक्षा सराठे व सनी सेन, पेरा स्पोर्ट्स में विनीत यादव, कबड्डी में मोती सिंह राजपूत तथा स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर कृष्णा साहू को सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों की भागीदारी जरूरी है, क्योंकि खिलाड़ी जीवन में अनुशासन, संघर्ष और हार-जीत से सीखते हैं। कार्यक्रम का संचालन मनीता सिद्दीकी ने किया और आभार डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी ने व्यक्त किया।

Next Post

दिल्ली हाट में जैविक कचरे से होगा खाद का निर्माण : केशव चंद्रा

Fri Aug 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष केशव चंद्र ने जैविक कचरे से खाद निर्माण के लिये शुक्रवार को यहां दिल्ली हाट में एक अत्याधुनिक खाद निर्माण स्थल का उद्घाटन किया । इस अवसर पर श्री चंद्रा ने कहा “दिल्ली हाट में एरोबिन कंपोस्टर्स की […]

You May Like