स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर निविदा शर्तों पर चर्चा

इंदौर: आईडीए की विभिन्न योजनाओं के विकास को लेकर संभागायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में स्टार्टअप पार्क, कन्वेंशन सेंटर, सुपर कॉरिडोर पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और विभिन्न चौराहों और सड़कों पर फ्लाई ओवर के सर्वे पर चर्चा की गई.आज आईडीए पदेन अध्यक्ष दीपक सिंह ने आईडीए की विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की.

संभागायुक्त कार्यालय सभागृह में दीपक सिंह ने स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर की निविदा के लिए बनाई शर्तो पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया, ताकि आगामी बोर्ड बैठक में टेंडर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सके. इसी तरह सुपर कॉरिडोर स्थित 80 हजार वर्ग फुट प्लॉट पर पीपीपी मॉडल पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने और उसकी टेंडर शर्तो को तय किया गया.

इसके अलावा शहर में कान्ह नदी के 530 करोड़ से रिवर फ्रंट विकसित करने के दौरान 3500 हजार अतिक्रमण को हटाने और पुनर्स्थापना की योजना के तहत पीएम आवास योजना में देने की चर्चा की गई. साथ ही एमआर 12 सड़क में बाधक 430 मकानों कि हटाकर पीएम आवास योजना में देने और पीएम आवास योजना के निर्माण की लागत और फंड कैसे जुटाया जाए? इसको लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया गया.

सड़कों की सर्वे रिपोर्ट भेजने के अंतिम रिपोर्ट की जानकारी दी
आईडीए ने शासन को शहर की सड़कों खासकर बीआरटीएस और कुछ चौराहों पर फ्लाई ओवर ब्रिज के सर्वे रिपोर्ट भेजने को लेकर अंतिम निर्णय करने की विस्तृत जानकारी दी गई. बैठक में सीईओ रामप्रकाश अहिरवार, अधीक्षण यंत्री अनिल जोशी, अनिल चुघ, योजना शाखा प्रभारी रत्ना बौचरे सहित सभी कार्यपालन यंत्री मौजूद थे

Next Post

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी गई श्रद्धांजलि

Sat Aug 30 , 2025
इटारसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस रेस्ट हाउस परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों को खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हॉकी स्टिक, किट एवं […]

You May Like