इटारसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस रेस्ट हाउस परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों को खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हॉकी स्टिक, किट एवं अन्य सामग्री वितरित की गई।
विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आश्वासन दिया है कि बारिश खत्म होते ही अभ्यास मैदान को दुरुस्त कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ी निर्बाध अभ्यास कर सकेंगे।
कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, कोच दीप सिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
