कोनसाइंट को हराकर गोल हंटर्स ने लगाई खिताबी हैट्रिक

नयी दिल्ली 12 मार्च (वार्ता) गोल हंटर्स फुटबाल क्लब ने कोनसाइंट फुटबाल को 5-1 से हरा कर फुटसल दिल्ली लीग का खिताब जीत लिया। यह हंटर्स का लगातार तीसरा खिताब है।

आज यहां के डी जाधव इंदिरा गाँधी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में हंटर्स के अनुभवी और जाने माने खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और अवसरों का लाभ उठा कर प्रतिद्वन्दवी को परास्त किया। गोल हंटर्स के लिए मानव शर्मा और अनमोल अधिकारी ने दो-दो और कप्तान अंश गुप्ता ने एक गोल दागा।

वहीं उपविजेता टीम की ओर से एकमात्र गोल हिमांशु चंटोला ने किया। लगातार तीसरा खिताब जीतने वाले हंटर्स के अनमोल को टॉप स्कोरर, लेटमिनट को प्लेयर ऑफ द लीग और मोला को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से नवाजा गया। डीएसए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

 

Next Post

कोयला खादानों में दुर्घटना को कम करने को लेकर सरकार गंभीर - रेड्डी

Wed Mar 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि कोयला खादानों मे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार काम किये जा रहे है जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। श्री रेड्डी ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा […]

You May Like