करंट लगने से किसान की मौत 

बैतूल। आमढाना चुनालोमा गांव में खेत में पानी देने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय चिरौंजी पिता रामलाल मसकोले के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किसान चिरौंजी अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत जाकर देखा, जहां वह गेहूं के खेत में मृत अवस्था में पाए गए। बताया जा रहा है कि किसान के खेत में बिजली के पोल से मोटर तक तार ले जाया गया था। बांस के सहारे स्टार्टर तक ले जाई गई इसी बिजली लाइन का तार कटा हुआ था। इसी कटे हुए तार के संपर्क में आने से किसान करंट की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर खेड़ी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसआई राकेश सरेआम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसान मौके पर बिजली के तार में उलझा हुआ मिला था।

Next Post

कर्मचारी ने ही चुराए थे लाखों के जेवरात 

Fri Feb 6 , 2026
आष्टा। अपने ही मालिक की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चुराने वाला आरोपी ज्यादा दिनों से पुलिस ने नहीं बच सका. महज 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को बुधबारा खरी खुंडी स्थित शिवशक्ति ज्वेलर्स के मालिक राजेन्द्र सिंह पिता चन्द्रसिंह ने […]

You May Like

Play sound