एबी रोड पर मेट्रो का प्रस्ताव ज्यादा उचित….

इंदौर. शहर में एबी रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर बहस छिड़ गई है. अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर वरिष्ठ जन और बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि एलिवेटेड कॉरिडोर से ज्यादा मेट्रो महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. मेट्रो शहर का बहुत बड़ा क्षेत्र कवर कर रही है, जैसा कि प्रस्ताव से जानकारी मिली है कि 25 किलोमीटर का सफर होगा. एलिवेटेड कॉरिडोर सिर्फ छह किलोमीटर का बनेगा, जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम दरकिनार हो जाएगा.

बीआरटीएस यानी कि एबी रोड पर मेट्रो की मांग जनहित में बढ़ती जा रही है. चूंकि मेट्रो एलिवेटेड रूट से मांगलिया से राऊ तक आसानी से जा सकती है और जल्दी निर्माण भी हो सकता है. मेट्रो ने 30 मई को शुरू होने के बाद पिछले डेढ़ साल में 11.5 किलोमीटर कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया है. कल एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य या मेट्रो को लाने जैसे मामले पर नीतिगत और शहर हित में फैसला लेने के लिए बैठक होगी. इस बीच यातायात और शहर हित में क्या होना चाहिए, मेट्रो या एलिवेटेड कॉरिडोर?  नव भारत ने बुद्धिजीवी वर्ग से शहर के यातायात व्यवस्था को लेकर विचार जाने…

 

 

ज्यादा जरूरी है मेट्रो

सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि आज बीआरटीएस पर मेट्रो पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दृष्टि से ज्यादा जरुरी है. मेट्रो से जनता को सुविधा मिलेगी, क्योंकि यह शहर के सबसे प्रमुख और व्यस्तम सड़क होने के साथ जीवन रेखा भी है. मेट्रो बीआरटीएस पर एलिवेटेड लाइन से पर्सनल ट्रांसपोर्ट में काम आएगी. साथ ही रोड पर नीचे यातायात बराबर चलता रहेगा. मेरी राय में एलिवेटेड कॉरिडोर से ज्यादा जरूरी मेट्रो है और मेट्रो को इस सड़क पर लाना चाहिए.

 

एलिवेटेड कॉरिडोर पर जल्दबाजी नहीं करें

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा बर्वे का कहना है कि एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर जल्दबाजी नहीं करें, बल्कि तकनीकी शोध और शहर हित में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दृष्टि से भी देखा जाना चाहिए. डेटा एनालिसिस किया जाए, जल्दबाजी में निर्णय लेने से पैसों की बर्बादी भी होती है और जनता भी परेशान होती है. यदि मेट्रो का प्रस्ताव है तो इस बात का ध्यान रखे कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट अब शहर की आवश्यकता ही गया है. शहर के बाहर बस और रेलवे स्टेशन ले जा रहे है तो फिर उनको भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जोड़े.

 

मेट्रो ज्यादा जरूरी है

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे ने कहा कि शहर में एबी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर से कितना फायदा होगा यह देखना चाहिए. अब रोड पर जन सुविधा और यातायात की दृष्टि से मेट्रो ज्यादा जरूरी है, क्योंकि मेट्रो बड़ा क्षेत्र कवर कर थी है, जैसी कि मुझे जानकारी है कि मांगलिया से राऊ तक 25 किलोमीटर का क्षेत्र कवर हो रहा है. मेट्रो एमआर 10 की तरह एबी रोड पर भी ऊपर चले और नीचे भी यातायात चलता रहेगा. सरकार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बढ़ाने पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

 

मेट्रो बेहतर

अभ्यास मंडल के सदस्य शिवाजी मोहिते ने बताया कि एबी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर की उपयोगिता नहीं है. बीआरटीएस पर सिटी बस फायदे में चल रही थी. इस सड़क पर यातायात और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम दोनों को लेकर स्थिति ठीक नहीं है. मेट्रो को मांगलिया से राऊ तक चलाने का प्रस्ताव है तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दृष्टि से अच्छा काम हो सकता है. एलिवेटेड कॉरिडोर से पब्लिक को कोई फायदा नहीं होगा और यातायात जाम की समस्या बढ़ सकती है.

Next Post

निगम ने नाले किनारे बने 21 अवैध निर्माण तोड़े 

Fri Feb 6 , 2026
इंदौर. नगर निगम रिमूवल दस्ते ने आज शहर के जूनी इंदौर क्षेत्र में रावजी बाजार पर नाले किनारे बने मकान हटाने की कार्रवाई की है. उक्त अतिक्रमण ड्रेनेज लाइन और नाले पर किए गए थे. आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर की ड्रेनेज लाइन एवं नाले से अवैध अतिक्रमण […]

You May Like