
इंदौर. नगर निगम रिमूवल दस्ते ने आज शहर के जूनी इंदौर क्षेत्र में रावजी बाजार पर नाले किनारे बने मकान हटाने की कार्रवाई की है. उक्त अतिक्रमण ड्रेनेज लाइन और नाले पर किए गए थे.
आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर की ड्रेनेज लाइन एवं नाले से अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई का अभियान फिर से शुरू किया है. इसी क्रम में आज झोन 12 के वार्ड 61 स्थित कमला रोड रावजी बाजार पर ड्रेनेज लाइन व नाले पर बने 21 अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी वैभव देवलासे, भवन निरीक्षक आराधना शुक्ला, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे एवं नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे.
