
इंदौर।आज़ादनगर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गैस गोदाम में अनियमितता पकड़ी है. बिचौली मर्दाना की कालिंदी में रहने वाली 52 वर्षीय कल्पना परामानिक को आरोपी बनाया है.
थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 13 नवंबर 2025 को उद्योग नगर पालदा स्थित गैस गोदाम की जांच के दौरान स्टॉक बोर्ड में गंभीर गड़बड़ी पाई गई थी, मौके पर उपलब्ध गैस सिलेंडरों की संख्या दर्ज स्टॉक से मेल नहीं खा रही थी, जिससे कालाबाजारी और नियम उल्लंघन की आशंका सामने आई. मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा दस्तावेजों की पड़ताल के साथ अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
