भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग द्वारा आयोजित आनंद के आयाम राष्ट्रीय संगोष्ठी’ का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्थान, हैदराबाद के कमलेश डी. पटेल (दाजी) मुख्य संबोधन देंगे। संगोष्ठी के दौरान आनंद और प्रसन्नता के विभिन्न आयामों पर गहन चर्चा की जाएगी।इस आयोजन में आनंद विषय के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। संगोष्ठी का उद्देश्य जीवन में सकारात्मकता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने के साथ समाज में खुशहाली के विभिन्न पहलुओं पर संवाद स्थापित करना है।
