शराब दुकानों के पास डिस्पोजल व ग्लास फेंकने पर होगी कार्रवाई

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह नेफूड सेफ्टी, खनिज और आबकारी विभाग की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने खनिज और आबकारी विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब दुकानों के पास डिस्पोजल और ग्लास फेंकने पर कार्रवाई की जाए। संभागीय हाट बाजार की जांच के अलावा अंडा, मांस, शराब और रॉस्टेड चने की भी जांच करने के निर्देश दिए।
खाद्य प्रतिष्ठान में वेज- नॉनवेज साथ ना रखा जाए
कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि वे खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करें और खाद्य सैंपलों के साथ-साथ उनके पंजीयन, लाइसेंस और स्टोर की भी जांच करें। कलेक्टर ने चौपाटी और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी खाद्य प्रतिष्ठान में वेज और नॉनवेज एक साथ नहीं रखा जाना चाहिए। कहीं भी फ्रोजन मीट नहीं होना चाहिए और स्कूल कैंटीन की भी मॉनिटरिंग की जाए। होटलों में स्टैंडर्ड ऑयल के साथ लो शुगर वेरायटी और लो सॉल्ट के संबंध में भी जांच की जाए।

Next Post

सीधी की रेत खदानों का संचालन अटका: अन्य जिलों से महंगे दामों पर खरीदना पड़ रही रेत,क्या सुलझेगा मसला?

Fri Jan 9 , 2026
सीधी: जिले की रेत खदानों का संचालन कब शुरू होगा, इसे लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीधी जिले की रेत खदानों की नीलामी के बाद संविदाकार मेसर्स श्री सहकार ग्लोबल लिमिटेड द्वारा खदानों का संचालन प्रारंभ न किए जाने और इससे जुड़े मामलों के उच्च न्यायालय […]

You May Like