एमपी स्टेट बार सचिव पद के लिए परीक्षा 15 को

जबलपुर: एमपी स्टेट बार काउंसिल के सचिव पद के लिए हाईकोर्ट के आदेश व सामान्य सभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुपालन में परिषद में सचिव पद पर नियुक्ति हेतु कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए है। कार्यकारी सचिव नीलेश जैन ने बताया कि आवेदनों के जांच के उपरांत 38 आवेदन सही पाए गए। शेष सात आवेदन आयु, प्रैक्टिस के मापदंड तथा वेरीफिकेशन फार्म न भरे जाने के कारण निरस्त कर नस्तीबद्ध किए गए।

शेष 38 पात्र आवेदकों को लिखित परीक्षा एवं कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सचिव पद हेतु लिखित परीक्षा व कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा आगामी 15 मार्च रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रात: नौ बजे तक परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन धर्म शास्त्र नेशनल ला यूनिवर्सिटी रिज रोड, सिविल लाइन में किया जाएगा।

Next Post

रिकवरी निकालने वाला सीएमएचओ का आदेश निरस्त

Tue Mar 3 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने सीएमएचओं सिवनी के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसके तहत मलेरिया कर्मी के खिलाफ रिकवरी निकाली गई थी। जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने सरकार को छह फीसदी ब्याज के साथ याचिकाकर्ता को राशि लौटाने के निर्देश दिए हैं। यह मामला सिवनी निवासी चंदुलाल निखारे […]

You May Like