विद्युत समस्या समाधान शिविर एवं “सुविधा योजना” की लांचिंग आज “चेम्बर भवन” में

ग्वालियर:म. प्र. शासन द्बारा पहली बार “व्यापारिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं” के लिए भी “विद्युत सरचार्ज माफी” को सुविधा योजना में लाया गया है । इस सुविधा योजना की लांचिंग ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्यातिथ्य में आज चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में की जाएगी।

यह आयोजन आज रविवार 9 नवंबर को प्रात: 11.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक किया जाएगा। चेंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल ने पात्र व्यापारिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं से “चेम्बर भवन” में आयोजित शिविर के माध्यम से इस सुविधा योजना का ज्यादा-से ज्यादा संख्या में लाभ लेने की अपील की है।

Next Post

दयाल सिंह कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज के प्री क्वार्टर फाइनल में

Sun Nov 9 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली प्रीमियर लीग खिलाड़ी लेफ्ट आर्म स्पिनर मृणाल की शानदार गेंदबाजी (5 रन देकर 8 विकेट) और गुरनूर (19 रन पर 2,विकेट और 28 रन) की बदौलत दयाल सिंह कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज इवनिंग को दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में 148 रनों से हराकर […]

You May Like