दयाल सिंह कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज के प्री क्वार्टर फाइनल में

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली प्रीमियर लीग खिलाड़ी लेफ्ट आर्म स्पिनर मृणाल की शानदार गेंदबाजी (5 रन देकर 8 विकेट) और गुरनूर (19 रन पर 2,विकेट और 28 रन) की बदौलत दयाल सिंह कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज इवनिंग को दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में 148 रनों से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

श्रद्धानंद कॉलेज मैदान पर दयाल सिंह सिंह कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.5 ओवर में 182 रन बनाए जिसमें अक्षत बिष्ट ने 36 रन 4 चौके, उप कप्तान संयम सिंह ने 33 रन 4 चौके और एक छक्का तथा गुरनूर ने 28 रन 3 छक्के और एक चौका का योगदान दिया। रोनित ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में श्यामलाल कॉलेज संध्या 9.1 ओवर में 34 रनों पर सिमट गई। दिल्ली प्रीमियर लीग खिलाड़ी मृणाल ने 4.1 ओवर में 5 रन देकर 8 विकेट लिए। गुरनूर ने 19 देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

 

 

Next Post

आज धूमधाम से निकाली जाएगी कलश यात्रा, भागवत कथा होगी शुरू

Sun Nov 9 , 2025
ग्वालियर: निम्वाजी की खो, जीवाजीगंज में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा आज सुबह 11बजे सुरतरू छाया मंदिर, हरे शिव गार्डन टोपे बाला मोहल्ला से निकाली जाएगी जिसमें रथ पर सुप्रसिद्ध भागवताचार्य घनश्याम शास्त्री महाराज विराजमान होंगे। माता बहने सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल होंगी। […]

You May Like