ग्वालियर: आबकारी विभाग ने हजीरा एवं लघेड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 7.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद की है। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 3 हजार 200 रुपए बताई गई है। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर न्यू बस्ती चंदनपुरा, राजा की मंडी, गोसपुरा नम्बर-2, किलागेट, लघेड़ी मछली मंडी, बाथम मोहल्ला एवं सुभाष स्कूल के पास लघेड़ी क्षेत्र में दबिश दी।
उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक शिवा रघुवंशी सहित आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।
Next Post
वाणिज्य मंत्री गोयल ने कनाडा यात्रा का ओटावा चरण पूरा किया, प्रधानमंत्री कार्नी और अन्य नेताओं से निवेश - व्यापार संबंध पर सार्थक चर्चा की
Tue May 26 , 2026
नयी दिल्ली/ ओटावा 26 मई (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कनाडा की अपनी यात्रा के ओटावा चरण में प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी, व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू, कृषि और कृषि-खाद्य मंत्री हीथ मैकडॉनल्ड तथा विदेश मंत्री अनिता आनंद के साथ बैठकें कर भारत-कनाडा संबंधों को मजबूत करने और […]

You May Like
-
7 months ago
नगर निगम दमकल विभाग में सेंध, वायरलेस और उपकरण चोरी
-
3 days ago
भारत ने तीसरा टी 20 जीता, बनाई 2-1 की बढ़त
-
11 months ago
टिपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
-
9 months ago
दो नाबालिग बहनों का अपहरण छानबीन में जुटी पुलिस