रसोई गैस पर ब्लैक का साया: 918 का सिलेंडर 2500 में, सप्लाई घटने से मची मारामारी

भोपाल। राजधानी में लगभग ढाई महीने बाद भी रसोई गैस सिलेंडर की समस्या खत्म नहीं हो पाई है. आज भी सिलेंडरों की होम डिलीवरी तीन से चार दिनों की बजाय एक सप्ताह बाद हो रही है. नंबर आने के बाद भी सिलेंडरों की सप्लाई में देरी हो रही है. प्रशासन के अनुसार शहर में प्रतिदिन 12 हजार रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है, जबकि 15 हजार सिलेंडर होनी चाहिए. इधर शहर में व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति भी नहीं बढ़ रही है. हर दिन 12 सौ सिलेंडर ही होटल व रेस्टोरेंट संचालकों तक पहुंच पा रहे हैं. इससे अब भी सिलेंडरों की मारामारी देखने को मिल रही है. जिनके घरों पर सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं, उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

कंपनियां नहीं कर पा रही पूर्ति

कंपनियों से एजेंसियों को हर दिन 60-70 प्रतिशत रसोई गैस सिलेंडर और व्यवसायिक सिलेंडर 30 से 40 प्रतिशत तक मिल रहे हैं. वहीं 5 किलो एलपीजी वजन वाले सिलेंडर 10 से 15 प्रतिशत तक एजेंसियों पर आ रहे हैं. जिससे शहर में जरूरत के हिसाब पूर्ति नहीं हो पा रही है. दो महीने तक हर दिन 15 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति होती थी. वहीं 2 हजार तक व्यवसायिक सिलेंडरों की सप्लाई की जाती थी, जो अब नहीं हो रही है.

कालाबाजारी होने की शिकायतें भी

प्रशासन लगातार कालाबाजारी को रोकने के लिए कार्रवाई कर रहा है लेकिन उसके बाद भी शहर में रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है. गैस एजेंसियों के गोदाउन के पास गाडिय़ों को खड़ी नहीं किया जाता है. कहीं सूनसान वाली जगह पर सिलेंडरों से भरे ट्रकों रोक लिया जाता है और रसोई गैस सिलेंडर 25 सौ रुपये तक और व्यवसायिक सिलेंडरों को 4 हजार तक ब्लैक में बेच दिया जाता है. ऐसे में 918.50 के रसोई गैस सिलेंडर पर दोगुनी कमाई की जा रही है. वहीं व्यवसायिक सिलेंडर पर एक हजार अधिक लेकर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं. इसका खुलासा जिला खाद्य प्रशासन की जांच में हो चुका है.

क्या कहते हैं व्यवसायी व लोग

व्यवसायियों को पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं. जिससे होटल व रेस्टोरेंट संचालकों राहत नहीं मिली है. शहर में 70 प्रतिशत तक व्यवसायिक सिलेंडरों की सप्लाई होनी चाहिए.

तेजकुल पाल सिंह पाली, अध्यक्ष भोपाल होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन

पहले से स्थिति सुधरी है

रसोई गैस सिलेंडरों की सप्लाई काफी सुधार हुआ है. शिकायत मिलते ही कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. देरी से जिन घरों पर सिलेंडरों की होम डिलीवरी करने वाली एजेंसियों की जल्द जांच की जाएगी.

चंद्रभान सिंह जादौन, जिला आपूर्ति खाद्य नियंत्रक

कोई किल्लत नहीं हो रही

कंपनियों से जितने सिलेंडर दिए जा रहे हैं, उनकी सप्लाई नियमित की जा रही है. बुकिंग के बाद समय पर सिलेंडरों की होमी डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है.

आरके गुप्ता, अध्यक्ष भोपाल गैस डीलर्स एसोसिएशन

Next Post

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun May 17 , 2026
प्रयागराज, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कमिश्नरेट की धूमनगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रितेश पाल उर्फ सोनू पाल उर्फ विनय पाल को गिरफ्तार किया है। यह गैंगस्टर एक्ट और हत्या से जुड़े मामलों में वांछित था और लंबे […]

You May Like