
सुरेश पाण्डेय
पन्ना, रत्नगर्भा नगरी पन्ना आये दिन बेशकीमती करोड़ो के हीरे उगल रही है। कभी उथली खदान से तो कभी एनएमडीसी माइन्स में लगातार हीरे मिल रहे है। गत दिवस एशिया की एकमात्र मेकेन्माइज्ड एनएमडीसी हीरा खनन परियोजना मझगवां पन्ना में लगभग साढे सत्ताईस कैरेट का उज्जवल किस्म का हीरा मिला जिसकी कीमत दो करोड़ रूपये से भी अधिक आंकी जा रही है। जो पन्ना में एनएमडीसी द्वारा अब तक निकाला गया दूसरा सबसे बड़ा हीरा बताया जा रहा है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है।
एनएमडीसी के अनुसार इससे पहले जुलाई 2026 में भी परियोजना से 13.16 कैरेट का गुणवत्तापूर्ण हीरा प्राप्त हुआ था। इसके कुछ ही समय बाद 27.29 कैरेट के इस बड़े हीरे की प्राप्ति को टीम एनएमडीसी के लिए एक और गौरवशाली उपलब्धि बताया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर लगातार दो बड़े आकार के गुणवत्तापूर्ण हीरों की प्राप्ति यह दर्शाती है कि पन्ना हीरा उत्खनन की दृष्टि से समृद्ध और संभावनाओं से भरपूर बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि पन्ना जिला अपने हीरा भंडार के लिए देशभर में जाना जाता है और यहां एनएमडीसी द्वारा संचालित डायमंड माइनिंग परियोजना नियमित रूप से हीरों का उत्खनन करती है। समय-समय पर यहां से बड़े और मूल्यवान हीरे प्राप्त होते रहे हैं। विदित हो कि एनएमडीसी में जून 2010 में 34.37 कैरेट का हीरा मिला था, जो अब तक का सबसे बड़ा हीरा है।
नोट-उपरोक्त समाचार के साथ फोटो फाइल नेम 17 सितंबर पन्ना 6 का प्रकाशन करें।
