पांच बदमाश पकड़ाए, निकला जुलूस 

जबलपुर। अवैध वसूली, तोडफ़ोड़ एवं मारपीट के मामले में रांझी पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी को वहां ले गई जहां उन्होंने वारदात की थी। इस दौरान आरोपियों ने क्षेत्र के व्यापारियों के सामने हाथ जोड़कर, कान पकड़कर अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी और भविष्य में किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं करने और अपराध से दूर रहने की शपथ ली।

टीआई उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि मड़ई इलाके में महेश गुप्ता की स्वीट्स दुकान पर गुंडागर्दी करते हुए तोडफ़ोड़, मारपीट एवं अवैध वसूली किए जाने पर पुलिस ने 30 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी । जांच में तीन आरोपी छोटू कबाड़ी, सुमित उर्फ जैंगो एवं बिज्जू चौधरी के नाम सामने आए थे। पुलिस द्वारा विजय उर्फ बिज्जू चौधरी एवं सुमित उर्फ जैंगो केवट को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई थी जिन्होंने अपने अन्य साथियों राज उर्फ स्मार्ट, रोहन, सुमित कोल एवं आयुष कोल के नाम भी उगले थे। विजय उर्फ बिज्जू चौधरी एवं सुमित उर्फ जैंगो केवट वर्तमान में केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध हैं।

पुलिस ने फरार अभिषेक उर्फ छोटू कव्वाली, पिता स्व. रामचंद्र केवट, 23 वर्ष, निवासी मड़ई,राज कोल उर्फ राज केटीएम, पिता कैलाश कोल, 22 वर्ष, निवासी कुलाना मोहल्ला, मड़ई, अभिषेक भूमिया, पिता सरमन भूमिया, 22 वर्ष, निवासी भूमि मोहल्ला, इंदिरा नगर, राजीव कोल उर्फ राज स्मार्टी, पिता राजेंद्र कोल, 22 वर्ष, निवासी कोलन मोहल्ला, मड़ई,स्वप्निल उर्फ रोहन कोल, पिता स्व. रविशंकर कोल, 21 वर्ष, निवासी मड़ई को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Next Post

बुजुर्ग को बैल ने पटक-पटक कर मार डाला, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। शहर की सड़कों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के प्रशासनिक दावे एक बार फिर पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर की सड़कों पर यमदूत बनकर घूम रहे आवारा बैल ने एक और हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। हनुमानताल थाना […]

You May Like

मनोरंजन