बुजुर्ग को बैल ने पटक-पटक कर मार डाला, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने

जबलपुर। शहर की सड़कों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के प्रशासनिक दावे एक बार फिर पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर की सड़कों पर यमदूत बनकर घूम रहे आवारा बैल ने एक और हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक आवारा बैल ने एक बुजुर्ग को इस बेरहमी से मौत के घाट उतारा कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस दिल दहला देने वाले पूरे घटनाक्रम का आज एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा खेरमाई मंदिर के गेट नंबर 1 के सामने हुआ। टेमरभीटा के रहने वाले रवि यादव दूध लेने अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर घूम रहे एक भारी-भरकम आवारा बैल ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

बैल ने रवि यादव को संभलने तक का मौका नहीं दिया। उसने सींगों से उठाकर रवि को एक बार नहीं, बल्कि लगातार तीन बार हवा में उछाला और सड़क पर बेरहमी से पटका। बैल का यह रौद्र रूप देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। बैल के हमले में रवि यादव गंभीर रूप से जख्मी होकर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गए। बैल के हटने के बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद हनुमानताल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

11 केवी फीडर के 19 पोल से तार गायब, विद्युत विभाग को 1.80 लाख का नुकसान

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत खिरकाखेड़ा में चोरों ने धावा बोलकर 11 केवी भमकी पंप फीडर के 19 पोल का विद्युत तार पार कर दिया। इस चोरी से विद्युत विभाग को लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सहायक अभियंता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने […]

You May Like

मनोरंजन