11 केवी फीडर के 19 पोल से तार गायब, विद्युत विभाग को 1.80 लाख का नुकसान

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत खिरकाखेड़ा में चोरों ने धावा बोलकर 11 केवी भमकी पंप फीडर के 19 पोल का विद्युत तार पार कर दिया। इस चोरी से विद्युत विभाग को लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सहायक अभियंता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता रंजन पाण्डे ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के मुताबिक, शहपुरा विद्युत वितरण केंद्र के लाइनमैन संदीप मुड़िया ने उन्हें सूचना दी थी कि खिरकाखेड़ा क्षेत्र में लाइन का निरीक्षण करने पर 11 केवी भमकी पंप फीडर के 19 खंभों से बिजली के तार गायब मिले। कोई अज्ञात चोर शातिर तरीके से कीमती तार काटकर ले गया है।

Next Post

फरियादी को एएसआई ने कहा- थक गई हूं, बाद में आना

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शिकायत शाखा में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने फरियादी से कहा थक गई हूं, बाद में आना। फरियादी पुलिस अधिकारी के सामने हाथ जोड़कर अपनी शिकायत सुनने की मिन्नतें की। बताया पिछले तीन महीने से इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है। पहले एक […]

You May Like

मनोरंजन