अहमदाबाद (वार्ता) तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव (44-44) रन और जॉनी बेयरस्टो (38) और नमन धीर (37) रनों की पारियों की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने रविवार को वर्षा बाधित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने रोहित शर्मा (आठ) का विकेट जल्द ही गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तिलक वर्मा ने जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से (44) रन बनाये। और सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से (44) रनों की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (38) रन बनाये और नमन धीर ने 18 गेंदों में सात चौके लगाते हुए (37) रन की पारी खेली।राज बावा आठ रन बनाकर नाबाद रहे। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
पंजाब किंग्स की ओर से अजमतउल्लाह ओमरजई ने दो विकेट लिये। काइल जेमीसन, मार्कस स्टॉयनिस, विजयकुमार वैशक और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
