संजना पाण्डेय और गौरव झा की फिल्म ‘नारी’ 06 जून को होगी रिलीज

मुंबई, (वार्ता) विश्वमूर्ति फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘नारी’ 06 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म नारी की मुख्य भूमिका में संजना पाण्डेय और गौरव झा नजर आएंगेद्य संजना पहली बार एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण की सोच को एक नई उंचाई देती है।

फिल्म के निर्माता संजय पाण्डेय और देवेंद्र बंसल हैं, जिन्होंने बताया कि यह फिल्म समाज में महिलाओं की ताकत और उनके संघर्ष को मजबूती से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर चुनौती का डटकर सामना कर सकती है और यही फिल्म की मूल भावना है।

फिल्म का निर्देशन सोम भूषण श्रीवास्तव ने किया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म नारीत्व के सम्मान और आत्मबल पर केंद्रित है। फिल्म में न केवल एक्शन है, बल्कि भावनाओं, संघर्ष और सामाजिक संदेशों का गहरा मिश्रण भी है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों से जुड़ने की ताकत रखती है।

संजना पाण्डेय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस फिल्म के जरिए उन्हें अपने अभिनय कौशल के एक नए पहलू को दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर बनी यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी।

फिल्म में संजना और गौरव झा के साथ किरण सिंह, निशा तिवारी, रामसुजान सिंह, के के गोस्वामी, मटरू, जय सिंह, सुबोध सेठ, शाइना सिंह, संजय मिश्रा, पिंकी सहाय, प्रदीप महादेव पवार, सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है, गीत प्यारेलाल यादव, राजेश मिश्रा और शेखर मधुर के हैं।

Next Post

भोजपुरी फिल्म ‘चंद्रकांता’ का ट्रेलर रिलीज

Mon Jun 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार की आने वाली फिल्म ‘चंद्रकांता’ का ट्रेलर यश कुमार एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। फिल्म चंद्रकांता की कहानी एक रहस्यमयी गांव से शुरू होती है, जहां के जंगल में एक खूबसूरत लेकिन खतरनाक परी (सपना चौहान) रहती […]

You May Like